Home उत्तर प्रदेश मानव तस्करी और बालश्रम के खिलाफ ‘ऑपरेशन रक्षा’, बस स्टैंड पर पुलिस-चाइल्ड...

मानव तस्करी और बालश्रम के खिलाफ ‘ऑपरेशन रक्षा’, बस स्टैंड पर पुलिस-चाइल्ड हेल्पलाइन का संयुक्त अभियान

KUSHINAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में मानव तस्करी की रोकथाम और बालश्रम उन्मूलन के लिए रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पर “ऑपरेशन रक्षा” चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ.प्र. लखनऊ के आदेश पर चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत AHT थाना, SJPU और चाइल्ड हेल्पलाइन कुशीनगर की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर यात्रियों को जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में चली इस कार्रवाई के दौरान बसों में सफर कर रहे और बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बच्चा चोरी के खिलाफ जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181, 1076 के बारे में पंपलेट बांटकर बताया गया। टीम ने बाल विवाह न करने की अपील की और कहा कि यदि कहीं बाल विवाह हो रहा हो तो तुरंत हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचना दें। अभियान के दौरान बस स्टैंड पर स्थित दुकानों और होटलों की भी चेकिंग कर बालश्रम रोकथाम के निर्देश दिए गए। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति, का0 मुकेश कुमार, महिला आरक्षी निकिता मिश्रा, चाइल्ड हेल्पलाइन से मानस मिश्रा और आदित्य मिश्रा मौजूद रहे।