श्रद्धा के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्च हुई विशेष प्रार्थना
BHADOHI NEWS: प्रभू यीशू का बलिदान दिवस गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। नई बाजार के सेंट मैरी स्कूल में स्थित चर्च में सुबह 6 से 12 बजें तक एवं सायं 3 से शाम 6 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान सेंट मैरी स्कूल के प्रिंसिपल फादर आनंद लाकरा ने कहा कि आज ही के दिन दिन परम प्रधान परमेश्वर ने संपूर्ण मानव जाति पर प्रेम प्रकट करने के लिए अपने स्वागिंक पुत्र यीशू को क्रूस पर बलिदान होने के लिए दे दिया था। प्रार्थना सभा के दौरान प्रभू यीशू द्वारा क्रूस से कहे गए सात वचनों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। उन्होने कहा कि कैसे यीशू ने मनुष्य को उसके पाप से मुक्ति के लिए क्रूस की सजा स्वीकार कर ली। उनका यह बलिदान मनुष्य के साथ ईश्वर के प्रेम को दर्शाता है। फादर आनंद लाकरा ने परम प्रधान परमेश्वर द्वारा दिए गए उपदेशों पर सभी को चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर थॉमस बेक, सेंट जॉन चर्च से फादर जोसेफ क्रस्टा, मारिया निकेतन, करुणालय और बापनौटी से सारे धर्म बहने, बिंको सुरीन, पीटर, जेम्स, अमलदास जोशना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







