Home उत्तर प्रदेश मानदेय न मिलने से ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन

मानदेय न मिलने से ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, कामकाज ठप करने की चेतावनी
FATEHPUR NEWS: कई महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को हथगाम ब्लॉक परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और बीडीओ के प्रतिनिधि प्रीतम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। वहीं ऐरायां ब्लॉक सहित अन्य स्थानों पर भी कर्मचारी मानदेय की मांग को लेकर आंदोलित हैं।
मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विभागीय शिथिलता के कारण जुलाई माह से अब तक कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है और ईपीएफ की देयता भी लंबे समय से लंबित है। रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी समेत सभी कार्मिक मानदेय न मिलने से आक्रोशित हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को समय से वेतन मिल जाता है, लेकिन मनरेगा कर्मियों को सालों तक मानदेय के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार काम तो कराती है, लेकिन भुगतान में वर्षों लगा देती है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक का समस्त कार्य ठप कर दिया जाएगा। इस दौरान हथगाम ब्लॉक अध्यक्ष लालू प्रसाद के नेतृत्व में ऑपरेटर हफीजुर्रहमान, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ज्योति गुप्ता, ग्राम रोजगार सेवक कमल सिंह, प्रकाश सिंह, तकनीकी सहायक शिव प्रकाश तिवारी, बृजेश यादव, सुनील कुमार, जितेंद्र यादव, नवरंग सिंह यादव, मूलचंद, राम नारायण, रमेश चंद्र, धनराज सिंह, मुकेश प्रजापति, राजेश कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अंशुमान सिंह, रघुवीर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद साहू, धर्मेंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार, रोहित कुमार, मीता देवी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं खागा संवाददाता के अनुसार ऐरायां ब्लॉक में भी सोनवीर सिंह, श्रवण कुमार, जफर अब्बास, पुष्पेंद्र सिंह, राम प्रताप, मो. अफजल, दिनेश कुमार, मदन लाल, रवींद्र कुमार, उमा सिंह, राधा देवी मौर्य, सुमेर कुमार, राजा मान सिंह, राजाराम, उदय सिंह, उपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, नरेश कुमार मौर्य, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, श्याम चंद्र, जीतेंद्र कुमार, इंद्र मोहन, अनीता मौर्य, रविंद्र प्रताप, राम सुमेर, राम विशाल, संजय सिंह, अरुण मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, गोविंद मिश्रा, हेमराज समेत कई कर्मचारी आंदोलन में शामिल रहे।