Home उत्तर प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने 21 ग्राम स्मैक सहित दो नशा तस्कर पकड़े

SAHARANPUR NEWS: बिहारीगढ थाना क्षेत्र के गांव थापुल से दो शातिर नशा तस्करों को बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने 21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें एनडीपीएस एक्ट में लिखा पढ़ी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से थापुल गांव में नशीले पदार्थों की पुड़िया तैयार करने सम्बन्धी एक विडियो तेजी के साथ वायरल हो रही थी, उसी विडियो के हवाले से एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ने एक दिन पहले कल शनिवार को फोटो सहित खबर प्रकाशित की थी खबर छपते ही थाना पुलिस में दिन भर हड़कंप मचा रहा। इसी दौरान आनन फानन में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिहारीगढ़ पुलिस नें दो शातिर नशा तस्करों मुमताज उर्फ सोना पुत्र इश्तियाक व मुर्तजा उर्फ केकड़ा पुत्र इश्तियाक निवासी थापुल को सीमावर्ती गांव गांजा मजरा रोड स्थित एक आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध रूप से रखी गई 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनो नशा तस्करों के खिलाफ मुकदमा संख्या 62/2024 व धारा 8/21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और दोनो को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछ-ताछ मे दोनो नशा तस्करों ने पुलिस को बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में हम सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर आस-पास के क्षेत्रो में अधिक दामों में बेंच देते हैं जिससे हमे अच्छा मुनाफा मिला जाता है आज भी हम दोनों स्मैक बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमे पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक विजय सिंह, विनित चौधरी, हैड कांस्टेबल अभिमन्यू, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार आदि शामिल रहे।