Home उत्तर प्रदेश मां,मातृभूमि व मातृभाषा का सभी करे सम्मान- विभाग प्रचारक

मां,मातृभूमि व मातृभाषा का सभी करे सम्मान- विभाग प्रचारक

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित भी संगोष्ठी

PRATAPGARH NEWS: हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं,बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक एकता का प्रतीक है। हिंदी भाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ बनाती है। उक्त बातें भारतीय भाषा अभियान कांशी प्रांत के लालगंज तहसील ईकाई द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा। उन्होंने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए तहसील स्तर से शुरुआत की जाए तो सर्वोच्च न्यायालय भी हिंदी में आदेश पारित करने के लिए अवश्य विचार करेगा।हिंदी भाषा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ बनाती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि मां, मातृभूमि और मातृभाषा का सम्मान करे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व भारत माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान से किया गया। इसके उपरांत तहसील ईकाई के संयोजक संतोष दुबे व राजेश त्रिपाठी ने अतिथियों को तुलसी का पौध भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को हिंदी भाषा का ज्ञान पूर्ण रूप से होना चाहिए और हिंदी भाषा में दक्षता भी होनी चाहिए।अधिवक्ताओं को अपनी मात्र भाषा में वादपत्र लिखना चाहिए,लेकिन इसके साथ-साथ अन्य भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए।तहसील में सभी कार्य हिंदी भाषा में ही होते है।जनता को उसकी भाषा में न्याय अवश्य मिलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता राव वीरेंद्र सिंह तथा संचालन पंकज गाना ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय भाषा अभियान प्रतापगढ़ इकाई के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ,सहसंयोजक राजाराम सरोज ,सहसंयोजक सतीश दुबे, सदर तहसील इकाई के सहसंयोजक विजय पांडेय,तहसील लालगंज इकाई के संयोजक संतोष दुबे,सहसंयोजक राजेश त्रिपाठी,नागेश प्रताप सिंह, गुड्डू मिश्र,शुभम सिंह,विशेष लोक अभियोजक हरिशंकर द्विवेदी,अरुण गुप्ता,उमापति मिश्रा,नामवर सिंह, अंबुज पांडेय,राजेश मिश्रा, सूर्यकांत निराला हेमंत पांडेय, आशीष मिश्रा, विभूति शुक्ल, धर्मराज सरोज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।