Home उत्तर प्रदेश मांडा में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन सैकड़ों...

मांडा में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण, आयोजन की सराहना

12
0

प्रयागराज के कुंदर दोहथा, मांडा क्षेत्र में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सत्यम सिंह (पूर्व महानगर मंत्री एवं प्रदेश संयोजक) के नेतृत्व में राजेश चड्ढा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीके सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), राजा दिवाकर सिंह, डॉ. एस.के. सिंह जी, डॉ. हरीश जी वरिष्ठ समाज सेवी चंदिका जी तथा रवि सक्सेना जी अंकित तिवारी जी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने शिविर का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यंत आवश्यक बताया।

शिविर के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस आयोजन में ऋतु कपूर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन समिति की सदस्य के रूप में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग दिया। आयोजक सत्यम सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर जांच और उपचार का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

सत्यम सिंह
पूर्व महानगर मंत्री एवं प्रदेश संयोजक (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद)