Home आस्था मां ज्वाला देवी धाम के विकास व सौंदर्यीकरण हेतु धन की नहीं...

मां ज्वाला देवी धाम के विकास व सौंदर्यीकरण हेतु धन की नहीं होगी कमी : ए के शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मां ज्वाला मुखी देवी धाम में किया दर्शन-पूजन

PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने शनिवार को लखनऊ से प्रयागराज जाते समय रास्ते में धार्मिक नगरी मानिकपुर स्थित सिद्धपीठ मां ज्वाला मुखी देवी धाम का दर्शन पूजन करते हुए अपनी व सरकार की कुशलता के लिए आशीर्वाद मांगा। मां ज्वालामुखी मुख देवी मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव, नगर अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल तथा प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया ने संयुक्त रूप से मंत्री को माला- फूल व बुके भेंट कर स्वागत किया। अपने सम्मान से गदगद जन संबोधन में एके शर्मा ने कहा कि वंदन योजना के अंतर्गत ज्वाला देवी धाम का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। धाम के विकास में पैसे की कमी आड़े हाथ नहीं आने पाएगा। मंदिर और नगर पंचायत के प्रस्ताव पर धन दिया गया है तथा और जरूरत पड़ेगी तो वह भी दिया जाएगा। माता के दरबार में जल्द ही फिर से माथा टेकने के लिए आने घोषणा की है। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव, नगर अध्यक्षा श्रीमती चंद्र लता जायसवाल, प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया, अधिशासी अभियंता एसके मौर्य, राकेश मोदनवाल, तीर्थ पुरोहित संघ अध्यक्ष प्रेमनाथ दीक्षित, अवर अभियंता ओसामा, शैलेश शर्मा, अनिल पटेल दुर्गा प्रसाद यादव, आत्मा नंद गुप्ता, राजकुमार यादव, महेंद्र सोनकर, महेश यादव, लालू मिश्रा, पंकज जायसवाल, राकेश जायसवाल, नन्चू पांडे, पन्ना सोनकर, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।