KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर काजी बंधवा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके दूसरे नंबर का पुत्र व उसकी पत्नी आएदिन उसके साथ मारपीट कर धमकी देती है , पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । कोखराज थाना के मकदुमपुर काजी बंधवा गांव की भगवनिया पत्नी लल्लू प्रसाद कुशवाहा ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दूसरे नंबर का पुत्र व उसकी पत्नी आएदिन मारपीट कर धमकी देती है , भगवनिया का आरोप है कि सोमवार की सुबह उसकी बहू सीने में चढ़कर मारपीट करते हुए गाली गलौच कर मेरे घर से सामान फेंकने की धमकी देने लगी । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विनोद कुमार व उसकी पत्नी अनुराधा के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।







