Home उत्तर प्रदेश महिलाओं ने भजन-कीर्तन, भगवान शिव की किया आराधना

महिलाओं ने भजन-कीर्तन, भगवान शिव की किया आराधना

PRAYAGRAJ NEWS: सावन माह में अम्बेडकर आवास कॉलोनी, चैफटका, प्रयागराज में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन  की ओर से  भव्य भजन-कीर्तन एवं भगवान शिव की आराधना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर कॉलोनी एवं समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस सफल आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही। विशेष रूप से मांडवी, जया, डॉ. पूजा, अमृता, पूजा, निशा, ममता, प्रियंका, पूनम, सोनाक्षी, नेहा तिवारी, अंजू, पूर्णिमा, वंदना एवं मालती ने कार्यक्रम की योजना, व्यवस्था एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसोसिएशन  ने सभी सहयोगी महिलाओं का सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया। एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। भविष्य में भी कॉलोनी में इसी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।