Home उत्तर प्रदेश महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने को निकाली गई स्कूटी रैली

महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने को निकाली गई स्कूटी रैली

एसपी ने दिखाई हरी झंडी

FATEHPUR NEWS: रविवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अभियान के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने के लिये निकाली गयी स्कूटी रैली को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह पुलिस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने गुब्बारे भी उड़ाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने नारी शक्ति को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान है।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी फतेहपुर अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी बिन्दकी प्रगति यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौजूद रहे।