JAUNPUR NEWS: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों, पार्कों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मंदिरों, ग्राम व मोहल्लों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने चौपाल लगाकर वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 102 व 108 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, महिला उत्पीड़न की स्थिति में किस प्रकार से सहायता प्राप्त की जा सकती है, इस पर भी विस्तार से बताया गया। शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके, साइबर सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।







