BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) रविवार को को वादिनी शहनाज बानो पत्नी आलम शाह नि0 बलरामपुर चौराहा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर ई रिक्शा से नई बाजार से अपने घर जा रही थी कि रास्ते में ई-रिक्शा पर बैठी 02 महिलाओं ने गले से चेन चोरी कर ली। दूसरे दिन मैं पुन: तुलसीपुर बाजार गई तो रास्ते में रामजानकी मंदिर के पास वह दोनों महिलाएं दिख गईं तब मैंने आसपास के लोगों की मदद से उन दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास से मेरी चोरी हुई चेन मिली जिसके संबंध में दिनांक 15.09.2025 को मैंने थाना तुलसीपुर पर तहरीरी सूचना दिया जिसके आधार पर थाना तुलसीपुर पर मु0अ0सं0- 202/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस बनाम 1.संगीता उर्फ अंजली पत्नी अजय उर्फ संदीप नि0 अहमद पुर थाना घोसी जनपद मऊ वर्तमान पता अवघड़पुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर। 2. नेहा उर्फ पूजा पत्नी अजीत कुमार उर्फ रंजीत नि0 बनगाँव मोड़ दौलतपुर थाना घोसी जनपद मऊ पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी । पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण व अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनन्दनराय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर राज कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 15.09.2025 को उक्त दोनो संदिग्ध महिलाओं को राम जानकी मंदिर नई बाजार के पास घूमती हुई दिखायी देने पर आवेदिका, उसके पति व जनता तथा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
पूछताछ विवरण-
दोनों अभियुक्ता से कड़ाई से पूंछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग भीड भाड़ वाले स्थानों व ई-रिक्शा / आटो रिक्शा में बैठकर महिलाओं के पास से सोने की चेन व अन्य कीमती सामान मौका पाकर चोरी कर लते हैं ।हमें जो महिला (आवेदिका) अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ कर थाने पर लायी है, दिनांक 14.09.2025 को भी हम लोगो ने उस महिला के साथ ई रिक्शा पर बैठ कर जा रहे थे।मौका पाकर नेहा ने महिला के पैर का अंगूठा दबाने पर महिला नीचे देखने लगी थी तब मौका पाकर मैंने महिला के गले से सोने की चैन चुरा ली थी । पुनः चोरी करने की नीयत से हम दोनों लोग दिनांक 15.09.2025 को रामजानकी मन्दिर के पास खडे़ थे, तभी आवेदिका व उसके सहयोगियों ने हमें पहचान लिया और हम दोनों लोगों को पकड़ लिया । हम दोनों लोग बलरामपुर शहर में झारखण्डी मन्दिर, पीपल तिराहा व एमएलके कालेज के पास से भी महिलाओं के कीमती सामानों की चोरी कर चुके हैं।







