KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके जेठ अपने पुत्रों के साथ मिलकर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव निवासी फूलजहां पत्नी नईम ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति बाहर है,22 मई को उसका जेठ अपने दो पुत्रों व पुत्री के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने जेठ रुस्तम , पुत्र जुनैद , अली जान व पुत्री नादरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







