Home उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण, कानूनी जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान

महिला सशक्तिकरण, कानूनी जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान

मिशन शक्ति फेज–5.0
SAHARANPUR NEWS: थाना फतेहपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान में महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर एवं हेड कांस्टेबल  बबीता द्वारा भोजराज सिंह राठौर नगर, छुटमलपुर देहरादून रोड, पंजाबी मार्केट छुटमलपुर, छुटमलपुर रुड़की रोड, ज्योति किरण तिराहा, छुटमलपुर सब्जी मंडी, छुटमलपुर मार्केट, कलसिया तिराहा, घास मंडी तिराहा सहित अन्य मार्गों पर भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को तीन नए कानून—B.N.S., B.N.S.S. एवं B.S.A. तथा उनकी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं—विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं—बाल मजदूरी न कराने, गुड टच–बैड टच जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फ्रॉड कॉल, अनचाहे लिंक आदि से बचाव के उपाय बताए गए एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। महिलाओं को सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090 वूमेन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा—की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी गईं तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।