Home उत्तर प्रदेश महिला व उसके भाई के साथ मारपीट, धमकी के आरोप में छः...

महिला व उसके भाई के साथ मारपीट, धमकी के आरोप में छः के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा सरैया मेला देखकर घर लौट रही  एक महिला व उसके भाई के साथ गांव के कुछ लोग गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा सरैया गांव निवासी कविता देवी पुत्री परसुल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे के करीब वह अपने भाई सुशील व सुधीर के साथ गांव का मेला देखकर घर लौट रही थी , कविता देवी का आरोप है कि रास्ते में गांव के आधा दर्जन लोग उसे गाली गलौच करने लगे जिसका विरोध करने पर विपक्षी उसको व उसके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने शिवकुमार , सुधीर , अमन , महेंद्र , रंजीत , राम मिलन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।