Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में जेठ जेठानी के...

महिला के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में जेठ जेठानी के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके जेठ व जेठानी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी निवासी गीता देवी पत्नी सुरेश पाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान उसका जेठ व जेठानी घर में चढ़कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे , गीता देवी की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने जेठ राम सुमेर व उसकी पत्नी सीमा देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।