Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक पर मुकदमा

महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में युवक पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि गांव का एक युवक दो दिन पहले उसके साथ जबरन बुरी नीयत से अश्लील हरकत करने लगा, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है गांव का रहने वाला एक युवक रविवार की रात 12 बजे के करीब घर में आकर जबरन अश्लील हरकत करने लगा, पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर युवक पैर पकड़कर जबरन छत पर खींच ले गया और पुनः बुरी नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने बघेलापुर गांव निवासी इतेशान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।