BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख )तीन दिन से लापता नव विवाहिता का शव सरयू नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के चमरूपुर के मजरा भड़वाजोत का है। गांव निवासी बुधराम ने 26 अगस्त को थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उन्होंने दिए तहरीर में बताया कि 26 अगस्त की सुबह 7:30 बजे उनके बेटे मेलाराम की पत्नी कंचन देवी घर से बाहर गई थी। लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।







