Home उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति ने की जनसुनवाई, दिए कई निर्देश

महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति ने की जनसुनवाई, दिए कई निर्देश

यूपीएससी में सफल रंजना सिंह सेंगर को किया सम्मानित
FATEHPUR NEWS:  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आई महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया गया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और विभिन्न कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। अंजू प्रजापति ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाना चाहिए तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल होकर जनपद का नाम रोशन करने वाली खागा निवासी रंजना सिंह सेंगर को बधाई देते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 मार्च 2026 को भिटौरा ब्लॉक के ग्राम मौजमाबाद की शांभवी तिवारी को भी बधाई देने उनके निवास पर जाएंगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष तथा प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।