Home उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न आदि पर कसे पेंच व...

महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न आदि पर कसे पेंच व किया निरीक्षण

FATEPUR NEWS: राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापती की अध्यक्षता में थाना प्रभारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों से कहा कि थाना /चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाली महिलाओं के उत्पीड़न आदि से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर पीड़िता को शासन की मंशानुरूप त्वरित न्याय दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि थाना/चौकी में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द निराकरण करें। तत्पश्चात महिला जनसुनवाई के दौरान बुधवार को कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराए। उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाय, साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक भी किया। इसके बाद उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम का निरीक्षण कर साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता आदि को देखा गया और प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए साथ ही थाना हथगाम का भी निरीक्षण किया और महिलाओं से संबंधित शिकायती पत्रों के निस्तारण की आख्या को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज, मवई (हथगाम) का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा एवं बालिकाओं से संवाद कर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारियों सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।