MIRZAPUR NEWS : (अभय कुमार त्रिपाठी) बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी में कार्यरत विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव की लिखी विजय की बाल-कविताएं_ नामक काव्य संग्रह का प्रकाशन हुआ है। इस किताब में 32 कविताएं हैं, जो भारत के महापुरुषों और नैतिक मूल्यों पर केंद्रित हैं। रचनाकार विजय श्रीवास्तव (मिर्जापुरी) के मुताबिक, ये बाल कविताएं समाज में अनुशासन, नैतिकता और भाईचारे को बढ़ावा देंगी। पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, सांसद विनोद कुमार बिंद, राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली, विधायक शुचिस्मिता मौर्या, संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) शेष बाला वर्मा और वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर व आनंद अमित ने शुभकामना संदेशों में काव्य संग्रह की सराहना की है।







