Home उत्तर प्रदेश महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के शंकर लाल बने अध्यक्ष:जगदीश प्रसाद

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के शंकर लाल बने अध्यक्ष:जगदीश प्रसाद

PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष ऋषिकुल विद्यालय में आगामी 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम समिति चुनाव में शंकर लाल को अध्यक्ष, उत्तम कुमार उपाध्यक्ष राजेश कुमार हंटर सुशील कुमार महामंत्री मनीष कुमार चौहान मंत्री, सनी राज मंत्री, देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए।उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसमें गणमान्य नेता एवं समाज के लोग स्थित होंगे। उक्त बैठक में प्रबंधक हरिकृष्ण वाल्मीकि, पुन्नूलाल, संदीप चौहान, किशन आनंद, पूरण कुमार, गुरु प्रकाश, अनिल चंद्र, रोहित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।