Home उत्तर प्रदेश महर्षि वाल्मीकि का पूजन अर्चन कर अखंड रामायण का प्रारंभ हुआ पाठ

महर्षि वाल्मीकि का पूजन अर्चन कर अखंड रामायण का प्रारंभ हुआ पाठ

72
0

प्रयागराज। अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुग संघ द्वारा ऋषिकुल विद्यालय में स्थित वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि का भक्तों द्वारा पूजन अर्चन करने के उपरांत अखंड  रामायण पाठ से महर्षि वाल्मीकि जी की दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने  बताया कि सर्वप्रथम गुरु प्रकाश  एवं पिंकी प्रकाश द्वारा आदि कवि वाल्मीकि जी एवं ऋषिकुल विद्यालय के संस्थापक बाल्मीकानंद जी का माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात अखंडावर पाठ का शुभारंभ हुआ।दोपहर 12 विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षकों के सम्मुख खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उन्होंने आगे बताया कि 7 अक्टूबर को प्रातः विधायक गुरु प्रसाद  द्वारा आदि कवि वाल्मीकि जी का   पूजन अर्चन कर रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता में विजय हुए बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोपहर लगभग 2 बजे विश्व हिंदू परिषद द्वारा वाल्मीकि जी का पूजन अर्चन और उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा होगी। अपराह्न 4 बजे सिविल लाइंस बैरिया जाता से ऋषिकुल विद्यालय तक भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकाल जाएगी और रात्रि 8 बजे विद्यालय परिसर में ही गोष्ठी संपन्न होने के उपरांत महर्षि वाल्मीकि जी के दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा स