सपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
BHADOHI NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट कंसापुर ज्ञानपुर में रविवार को पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक हुई। इसके साथ ही महर्षि कश्यप और राजा निषादराज गुह्य की जयंती भी मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य के जीवन दर्शन को प्रेरणादायक है। इन महापुरुषों की पूजा व उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की
सरकार ने निषादराज जयंती पर अवकाश किया गया था। लेकिन भाजपा की सरकार में उस अवकाश को खत्म कर दिया गया।जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के तीनों विधानसभा के हर जोन एवं सेक्टर में बाबा साहब की जयंती पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के जिला इकाई और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, राजेंद्र दुबे, डॉ.सरिता बिंद, अलीशेर खां, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, रामधनी यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, काशीनाथ पाल, महेंद्र गौड़, गुलाब पाल, कमलाशंकर महतो, अंकित पांडेय, मीरा गौतम, अंकिता राजपूत, वीरु मिश्र, धर्मेंद्र जिज्ञासु, कमलेश बिंद, प्रदीप यादव, रवि यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।







