Home उत्तर प्रदेश मरीजों की सेवा के साथ मनाया मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन

मरीजों की सेवा के साथ मनाया मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन

व्यापारियों का जनसरोकार, जिला अस्पताल में गूंजे शुभकामना संदेश

JALAUN NEWS: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का जन्मदिन इस बार सिर्फ केक काटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे जनसेवा और सामाजिक सरोकार के साथ जोड़ा गया। शनिवार को संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों के बीच फल वितरण कर मानवीय संवेदना का संदेश दिया। जिला अस्पताल परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने मंत्री नितिन अग्रवाल के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं दीं। फल वितरण के दौरान माहौल पूरी तरह आत्मीय और पारिवारिक हो गया। मंत्री के जन्मदिन पर संगठन पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें। जिला अध्यक्ष सुनील शिवहरे ने कहा कि नितिन अग्रवाल ने सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए काम किया है, इसलिए आज सभी व्यापारी एकजुट होकर उनके जन्मदिन को जनहित के कार्यों के साथ मना रहे हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए एक स्वर में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अमित शुक्ला, डॉ. शांति भूषण मिश्रा, नागेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र अग्रवाल, राधा रमण समाधिया, अवनीश दीक्षित, अनुपम नामदेव, अमित सिंह एडवोकेट, हिमांशु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बनाने में योगदान दिया।