FATEHPUR NEWS: मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कचेहरी प्रांगण से जुलूस निकालकर विकास भवन पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान जल्द कराने और गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब मजदूरों की हालत दयनीय हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता के साथ यह अन्याय है। मजदूरों से काम कराकर भुगतान न करना उन्हें भुखमरी की ओर धकेलने जैसा है। उन्होंने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को भी गरीबों के साथ मजाक बताया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में संतोष कुमारी शुक्ला, शकीला बानो, कलीम उल्ला सिद्दीकी, कल्याण सिंह, रंजीत मौर्य, आशीष गौड़, देवी प्रकाश दुबे, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, राम नरेश महाराज, चौधरी मोइन राइन, प्रशांत शुक्ला, मोहित मिश्रा, कल्लू कोरी, अंकुर अवस्थी, सहाब अली, रामचंद्र शुक्ला, निजामुद्दीन, मनोज घायल, रिक्की सरदार, जेपी पासवान, रामकरण शर्मा, एमएल श्रीवास, नौशाद अहमद, सुधीश पांडेय, बसीर अहमद, आनंद सिंह गौतम, राजीव श्रीवास्तव, उस्मान भाई, रमजान, अमित श्रीवास्तव, रिजवान, फारूक, आदर्श शुक्ला, अजय बच्चा, पप्पी राजपूत, हम्माद हुसैन, अकरम काले सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







