Home उत्तर प्रदेश मनकवार घूरपुर में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य शुरू, अंडर पास बनने से...

मनकवार घूरपुर में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य शुरू, अंडर पास बनने से ग्रामीणों में खुशी की  लहर

PRAYAGRAJ NEWS:  घूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को 3-5 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घूरपुर क्षेत्र के मनकवार गांव के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। प्रयागराज -मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर मनकवार गांव के सामने एलएचएस 427 अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस अंडरपास के बनने से ग्रामीणों को वर्षों से रेलवे लाइन पार करने में आ रही समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें अब 3 से 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उक्त अंडर पास बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों मेंखुशी की लहर।यह अंडरपास मनकवार, भैंसपुर, भीटा सहित आसपासके कई गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। अभी तक चार पहिया और बाइकवाहनों को रीवा हाईवे तक पहुंचने के लिए जसरा और घूरपुर रेलवे फाटक से घूमकर जाना पड़ता था, जिससे समय और दोनों की बर्बादी होती थी। अब ग्रामीण हाईवे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर अपने गांव पहुंच सकेंगे। ग्रामीण विमल कुशवाहा, राजू द्विवेदी, बीपी पटेल, पप्पू द्विवेदी, मूलचंद्र पाल और अमर कुशवाहा ने बताया कि पहले लोग मजबूरी में रेलवे लाइन पार करते थे,जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती थीं। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी। अंडरपास के निर्माण से अब इस खतरे से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अंडरपास के बनने से घूरपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम में भी कमी आएगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकेगी। क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे विभाग की इस पहल का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।मांग किए थे। जिसे अब साकार होते देख ग्रामीणों में खुशीकी लहर है।