महानगर के समस्त 1216 बूथों पर सुना गया मन की बात का 129 वां संस्करण
PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 129 वां संस्करण भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर सुना गया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भरद्वाज मंडल के बूथ संख्या 294 पर रमेश कुमार के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना। मन की बात के अपने इस संस्करण में पीएम मोदी ने देशवासियों को आने वाले नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए ऑपरेशन सिंदूर, कच्छ के रणोत्सव, समाज को सशक्त बनाने वाले लोगों, युवाओं का परंपराओं के साथ जुड़ाव जैसे प्रमुख बिंदुओं पर जिक्र किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मन की बात के वर्ष 2025 के अंतिम संस्करण में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आज के भारत का अपनी सुरक्षा के प्रति कोई समझौता न करने की बात कही। युवाओं के अंदर अपनी परंपराओं से जुड़ने की रुचि के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सहित दुनिया के अलग-अलग कोनों से जुड़े भारतीय अपनी परंपरा को संभाल रहे हैं। युवा वर्ग तकनीकी के इस जमाने में ऑन लाइन माध्यम से विभिन्न पारंपरिक संगीत आयोजनों में जुड़ रहा है। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य से जुड़ी बात का जिक्र करते हुए एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन में डॉक्टरी सलाह को आवश्यक बताया और कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। महानगर अध्यक्ष ने भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी कि वर्ष 2025 में कार्यकर्ताओं के लगन व परिश्रम से प्रयागराज महानगर का मन की बात में अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले नववर्ष 2026 में और मजबूती समर्पण लगन व परिश्रम से संगठन के प्रति कार्य करें। इस अवसर पर डॉ शैलेष पांडेय, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अरुण पटेल, पार्षद आशीष द्विवेदी, अजय आनंद, विजय श्रीवास्तव, गणेश वर्मा, विश्वास श्रीवास्तव, प्रियंका पाराशर, हरीश पासवान, अनिल गोस्वामी, संदीप यादव, आशुतोष शुक्ला, कल्पना शर्मा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अतुल मेहरोत्रा, अमन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







