Home उत्तर प्रदेश मतदाता पुनरीक्षण केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को...

मतदाता पुनरीक्षण केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है

KUSHINAGAR NEWS: लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं से होती है। यदि सूची में घुसपैठिए या अवांछित नाम जुड़ जाते हैं तो लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ती है। सीमावर्ती इलाकों में विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची से दूर रखना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र की पवित्रता बनी रहे और प्रत्येक बूथ पर  सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूटे नहीं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र ने कहा।वह गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार कसया और किसान इण्टर कालेज साखोंपार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कुशीनगर विधानसभा की मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता इस प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। इसलिए संगठन के हर स्तर पर सामूहिक प्रयास और समन्वय जरूरी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा एसआईआर का विरोध किए जाने को निराधार बताया और कहा कि यह किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम है। अभियान के विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की दृष्टि से यह अभियान एक जनसंवाद एवं जनसंपर्क का अवसर भी है। कार्यकर्ता जब मतदाताओं से संपर्क करें तो उन्हें मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता सतत सक्रिय रहें। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एसआईआर है। यह घुसपैठियों को रोकने बड़ा कदम है। कहा कि वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,पूर्व जिला मंत्री अमित पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा, राजेश राव, बच्चा सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,टीएन राव, डॉ छेदी शर्मा, आई टी विभाग विधानसभा संयोजक रत्नेश श्रीवास्तव,शिवाकांत सिंह,देवेन्द्र प्रताप सिंह, रविशंकर सिंह, अविनाश पाण्डेय,शैलेन्द्र राय, चन्द्र बली गोंड सहित मण्डल पदाधिकारी , शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए2 उपस्थित रहे।