BHADHAOI NEWS: सेंट जेवियर्स उ0 मा0 स्कूल रावट्सगंज सोनभद्र के प्रांगण में एक दिवसीय मण्डलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता( माध्यमिक)का आयोजन किया गया।भदोही की 6 सदस्यीय टीम लेकर चन्द्र बली सिंह के कुशल मार्ग दर्शन प्रतिभाग करने गयी। भदोही वसुधा गुप्ता ने 17 वर्षीय बालिका कंपाउंड राउंड प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले को एक बार फिर गौरवान्वित किया है 17 वर्षीय बालक वर्ग के कंपाउंड राउंड में प्रखर यादव ने रजत पदक और इण्डियन राउंड में उमंग यादव एवंगौरव ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने इनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि ये पदक इन बच्चो के कठिन परिश्रम और समर्पण का सुपरिणाम है।आलोक कुमार शिव प्रकाश सिंह नीतू यादव अनुराधा जायसवाल सुमन दुर्गा प्रसाद आशुतोष ने बधाई दिया.







