Home उत्तर प्रदेश मड़िहान विधायक ने ग्राम शोभी में पक्के मार्ग का किया लोकार्पण

मड़िहान विधायक ने ग्राम शोभी में पक्के मार्ग का किया लोकार्पण

क्षेत्रवासियों की मांग पर मिली बेहतर आवागमन की सौगात

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  शनिवार को ग्राम शोभी, विकासखंड पटेहरा कलां, विधानसभा मड़िहान में पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित रमेश सिंह (महाजन सिंह) के घर से शोभी (परसौना) बगीचा तक सीसी रोड का निर्माण कार्य का लोकार्पण पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापार सहित सभी क्षेत्रों को नई गति मिलती है। विधायक ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से ग्राम किरहा सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को अब आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मड़िहान विधानसभा के समग्र विकास के लिए सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा आगे भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजगढ़  सुनीता सिंह, सुजीत सिंह, सुशील सिंह एवं अंकित पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।