Home उत्तर प्रदेश मड़िहान में एसआईआर की प्रगति की विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने की...

मड़िहान में एसआईआर की प्रगति की विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने की समीक्षा

MIRZAPUR NEWS:  बुधवार को विधानसभा क्षेत्र मड़िहान, विकासखंड पटेहरा कलां में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बूथ संख्या 49 एवं 50 सहित घोरी, अतरैला पांडेय और पनियरा आदि बूथों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि फार्म-6 के लिए कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 95 नोटिसों के सापेक्ष 65 प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें अपलोड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त फार्म-7 का एक आवेदन तथा फार्म-8 के कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर विधायक ने सभी मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्य को गंभीरता एवं तेजी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर नए पात्र मतदाताओं का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़ा जाए तथा यदि किसी कारणवश किसी मतदाता का नाम छूट गया हो तो उसका प्रपत्र प्राप्त कर शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, नंदू मौर्य, संबंधित बीएलओ एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।