AURAIYA, थाना अयाना क्षेत्र के खेराडांडा स्थित यमुना नदी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव यमुना नदी में उतरता मिला। युवक बुधवार शाम को घर से यमुना नदी में मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन लापता होने पर उसकी तलाश में जुटे रहे। जालौन जिले के कुठौंद थाना के गांव सिलउआ जागीर निवासी मनोज निषाद 37 यमुना नदी से मछली पकड़कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह खेराडांडा निवासी मामा राजकुमार ने उसका शव नदी में उताराता देखा। राजकुमार ने बताया कि मनोज बुधवार शाम को अपने बेटे लवकुश के साथ जालौन जिला की सीमा में मछली पकड़ने आया था। बुधवार शाम को मछली आढ़त पर बेचने के बाद उसने बेटे को घर भेज दिया था। इसके बाद वह दोबारा नदी में जाल डालने चला गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की तो नदी किनारे उसका मोबाइल, जूते व डोंगी पड़ी मिली। इसपर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। अनहोनी पर पत्नी हीरावती, बेटा लवकुश, अंकुश, बेटी रक्षा, रेखा, पिता रामकिशुन रोते हुए बिलखने लगे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।







