Home एथलेटिक्स मऊआइमा के एक और लाल ने जीता गोल्ड मेडल

मऊआइमा के एक और लाल ने जीता गोल्ड मेडल

44
0

मऊआइमा। मऊआइमा विकासखंड के अलावलपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव के पुत्र कुलदीप यादव ने बीते शनिवार को पांचवी राष्ट्रीय ओपन जंप चैंपियनशिप प्रतियोगिता अंजू बॉबी हाय परफॉर्मेंस बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता में 5.25 मीटर ऊंची छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। कुलदीप यादव भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम टी टी नगर कोच घनश्याम यादव के सानिध्य में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
मऊआइमा क्षेत्र में अभी तक एक दर्जन से अधिक पोलवाट खिलाड़ियों को कोच घनश्याम यादव के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।उनके प्रशिक्षण से खिलाड़ी देश-विदेश में एक से बढ़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रयागराज जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। कोच घनश्याम यादव के प्रशिक्षण और समर्पण से कुलदीप यादव का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के लिए सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता पासी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल ,भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज शमी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य प्रधान संघ अध्यक्ष राम तीरथ यादव जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव आदि जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।