PRATAPGARH NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह के निर्देशन में रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक की देखरेख में जिला स्पोर्ट स्टेडियम प्रतापगढ़ के बैडमिंटन हाल में मंडलीय बैडमिंटन तथा शतरंज बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतापगढ़ ने प्रयागराज को बैडमिंटन सिंगल डबल्स बालक बालिका सभी वर्गों में परास्त करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रवेश किया है। मंडल के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच संपन्न हुआ। कड़े मुकाबले के बीच बैडमिंटन सिंगल बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ की साजिया बानो उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह ने प्रयागराज को परास्त किया। डबल्स में भी प्रतापगढ़ की साजिया बानो और फरहा नाज विजई रही। प्रयागराज को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार बालक वर्ग सिंगल में प्रतापगढ़और प्रयागराज के बीच संपन्न हुआ जिसमें प्रतापगढ़ के मोहम्मद फरदीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रयागराज का खिलाड़ी द्वितीय रहा। डबल्स में भी प्रतापगढ़ के मोहम्मद फरदीन और रतन अग्रहरी प्रथम रहे, प्रयागराज द्वितीय रहा। मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के मोहम्मद फरदीन, रतन अग्रहरी, मोहम्मद हमजा राईन, साजिया बानो, फरहानाज ने प्रतिभाग किया। राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक मोहम्मद फरहीम के नेतृत्व में निरंतर मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के बच्चे राज्य स्तर तक सफलता प्राप्त कर रहे हैं। शतरंज में प्रयागराज बालिका वर्ग प्रयागराज का प्रथम और प्रतापगढ़ का दूसरा स्थान रहा। बालक वर्ग शतरंज में पीएम श्री आसपुर देवसरा के शिवांश ने बाजी मारी और प्रयागराज का स्थान दूसरा रहा। सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट मास्टर, श्रीमती मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका का मैच करने में योगदान उत्तम रहा।निर्णायक मंडल में शैलेश, पवन, अजय विक्रम सिंह, दिलीप सिंह रहे। व्यायाम शिक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज भारती, रामसुख प्रजापति डॉ आशुतोष सिंह, साधना मिश्रा,आदि लोग उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक ने सभी बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने हेतु अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।







