Home उत्तर प्रदेश मंगल बियार स्मारक प्रांगण पहुंची तिरंगा यात्रा

मंगल बियार स्मारक प्रांगण पहुंची तिरंगा यात्रा

SONBADHR NEWS: घोरावल तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा वृहस्पतिवार को पहुंची तिरंगा यात्रा।बता दें कि इस यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार अमर रहें के नारे के साथ निकली तिरंगा यात्रा । पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज मुडिलाड़ीह घोरावल  से दो किलोमीटर दूरी से निकाली गई यात्रा गाँव  कुसुम्हां गांव  स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मारक प्रांगण पहुंची। राजकीय इंटर कॉलेज मुडिलाड़ीह  के  सुरेश माधवन प्रधानाचार्य  ,व अध्यापकगण रविशंकर उपाध्याय, राकेश कुमार, संदीप कुमार जायसवाल, आनन्दप्रिय गौतम,द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया । वही  अध्यक्ष/ संस्थापक स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट कुसुम्हां,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार  के प्रपौत्र मोहन लाल बियार द्वारा प्रधानाचार्य  को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया एंव काॅलेज के दस बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रधानाचार्य को सौपा गया। आए हुए अतिथियों एवं बच्चों ने  आज़ादी में योगदान को जाना और प्रेरणा ली ।संचालन कर रहे मोहन लाल बियार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीताराम बियार,शंकर प्रसाद बियार, गुलाब प्रसाद, संत कुमार बियार,छोटू कोल,मोहित लाल बियार, प्रेम नाथ, तपेश्वर कनौजिया, रामलला बियार,आदि लोग मौजूद रहे।