Home आस्था मंगल पर्व पर विशाल मेला का आयोजन 2 सितम्बर से 10 सितम्बर...

मंगल पर्व पर विशाल मेला का आयोजन 2 सितम्बर से 10 सितम्बर तक होगा : महन्त

JALAUN NEWS: सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई जनपद जालौन में बुढ़वा मंगल पर्व पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल मेला व अखिल भारतीय घटिया वाले महावीर मंदिर प्रांगण में जय मातेश्वरी समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त संबंध में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महामण्डलेश्वर ने बुढ़वा मंगल पर्व भगवान श्री रामसीता जी परम भक्त हनुमान जी के नाम पर लगाया जाता है। मन्दिर परिसर में विशाल मेला में दुकानें व झूले आदि अभी से लगना प्रारंभ हो गया है। उपरोक्त मेले की तैयारियों में मन्दिर प्रशासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने हेतु प्रयासरत हैं। मन्दिर के महन्त जी ने सभी भक्त गणों व मेला में आने जाने वालों से अपील की है कि उपरोक्त बुढ़वा मंगल पर्व पर शांति व्यवस्था के कतार वद्ध होकर भगवान श्री राम दरबार व श्री हनुमान जी के भव्य दर्शन कर अपना जीवन धन्य बनायें।