Home उत्तर प्रदेश मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

PRATAPGARH NEWS:  अमेठी के अंतू रोड प्रतापगढ़ बालकदास कुटी में दस से सत्रह मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जहां पुरोहितों एवं हरिद्वार से आई कथा वाचक साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी द्वारा कलशधारी महिलाओं को विधिवत सामूहिक कलश पूजन कराने के बाद कलशों में पवित्र जल भरकर कलश बाजे गाजे की धुन पर जयकारे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की गई।यात्रा में मुख्य यजमान गिरजा शंकर पाण्डेय पत्नी सुधा पाण्डेय के साथ पूर्व प्राविधिक शिक्षामंत्री रानी अमीता सिंह, सांभवी सिंह एवं अमेठी व आस पास के सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंगलवार को सुबह दस बजे से ही महिलाएं एवं पुरुष पंक्तिबद्ध होकर कथा स्थल से होते हुए अमेठी के देवीपाटन मंदिर पहुंचे तदोपरांत अमेठी के विभिन्न मंदिरों में जाकर मत्था टेककर कथा स्थल पर पहुंचे। प्रतिदिन कथा दोपहर तीन बजे संध्या छ बजे तक होगी। इस दौरान उमा शंकर पाण्डेय पत्नी सुमन पाण्डेय, रविशंकर पाण्डेय पत्नी सीता पाण्डेय, सोमेश, सत्यदेव, ददन, वासुदेव, सरवन, दिलीप, सतीश, विशांत, प्रशांत, आशुतोष पांडेय, आचार्य करुणा सागर तिवारी एवं क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु शामिल हुए ।