Home उत्तर प्रदेश भेल गेस्ट हाउस तक पहुंचा पीएनजी नेटवर्क,20 एलपीजी टंकियां से मिलेगी निजात

भेल गेस्ट हाउस तक पहुंचा पीएनजी नेटवर्क,20 एलपीजी टंकियां से मिलेगी निजात

VARANASI NEWS: (गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के प्रसार निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में तरना स्थित भेल गेस्ट हाउस में पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ की गई। गेल के अधिकारियों ने बताया कि,तरना स्थित “बीएचईएल गेस्ट हाउस” तक (पीएनजी) नेचुरल गैस की आपूर्ति सफलतापूर्वक पहुंचा दी है। गेल ने बताया कि,इस गेस्ट हाउस में अपनी ऊर्जा खपत के अनुसार प्रतिमाह लगभग (20) एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी। पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद अब गेस्ट हाउस को चौबीसों घंटे निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी। इसके साथ ही प्रतिमाह लगभग (20) एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। परिणामस्वरूप ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी का नेतृत्व सुशील कुमार महाप्रबंधक कर रहे हैं। गेल (इंडिया) के प्रोजेक्ट टीम द्वारा किया जा रहा है। पीएनजी के उपयोग से सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन, रीफिलिंग एवं नियमित प्रतिस्थापन से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, यह प्रणाली उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भरोसेमंद ऊर्जा विकल्प प्रदान करती है। प्राकृतिक गैस एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा स्वच्छ एवं सतत पर्यावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।