Home उत्तर प्रदेश भिस्कूरी खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का अनुप्रिया पटेल ने मसाल...

भिस्कूरी खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का अनुप्रिया पटेल ने मसाल जलाकर किया शुभारंभ

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को सिटी ब्लॉक के भिस्कूरी खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन क्षेत्रीय क्रिडा़ अधिकारी मिर्जापुर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर की लोकप्रिय संसद व मा० केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शामिल हुई, सांसद खेल महोत्सव में आए हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मा० केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने इस खेल महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान माननीय विधायक छानबें श्रीमती रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच एसपी पटेल, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुजीत सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जिला कीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, मंडलीय कीड़ा सचिव राजवंत सिंह, ग्रीन गुरु अनिल सिंह सहित भाजपा अपना दल के आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।