Home आस्था भारतेंदु कल्चरल क्लब के तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भारतेंदु कल्चरल क्लब के तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

VARANASI NEWS: मंगलवार को हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतेंदु कल्चरल क्लब के तत्वावधान में हरितालिका तीज के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने परंपरागत व आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत कर अपनी सृजनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई। विविध आकृतियों ने सभी को प्रभावित किया।श्रेयांशी गुप्ता (B.Sc. तृतीय वर्ष), शुभांगी गुप्ता (B.Sc. द्वितीय वर्ष), प्रियांशी चौरसिया (B.Com. द्वितीय वर्ष), सुहानी (B.A. तृतीय सेमेस्टर) एवं अंशिका यादव (B.Com. तृतीय सेमेस्टर) के साथ-साथ अन्य छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल के रूप में प्राध्यापकों द्वारा रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता एवं विषय की मौलिकता को आधार मानकर मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनीता सिंह, प्रोफेसर अनुराधा राय, प्रोफेसर संगीता शुक्ला, प्रोफेसर ऋचा सिंह (अध्यक्ष, कल्चरल क्लब), प्रज्ञा ओझा, शैफाली पाल, दिव्यानी, बरनवाल सहित अनेक महिला प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गरिमा सिंह ने किया। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा कजरी संगीत एवं नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण बना दिया।