Home उत्तर प्रदेश भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की करछना तथा बारा तहसील इकाई की बैठक...

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की करछना तथा बारा तहसील इकाई की बैठक हुई संपन्न बैठक में संगठन के मजबूती पर विचार करते हुए चार सदस्यों द्वारा संगठन की सदस्यता भी ग्रहण किया गया

233
0

प्रयागराज। करछना तहसील अंतर्गत बजहिया चौराहे पर डिवाइन कोचिंग क्लासेस संस्थान में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की एक आवश्यक बैठक तहसील करछना तथा बारा तहसील की रखी गई थी। बैठक के तहत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश पवन उपाध्याय द्वारा संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ 25 से 26 राज्यों में विस्तार कर चुका है, यहां तक कि मॉरीशस, नेपाल में भी उक्त संगठन छाया हुआ है। और संगठन से जुड़े किसी भी पदाधिकारी तथा सदस्यों के सामने यदि उत्पीड़न से संबंधित समस्या उत्पन्न होती है। तो संगठन उसका भरपूर सामना करने के लिए नियमानुसार तैयार रहता है क्योंकि आए दिन पत्रकारों के सामने किसी न किसी बात को लेकर राजनीतिक या पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किया जाता रहता है। और उसका संगठन मजबूती के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार भी रहता है। संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि संगठन को मजबूती की ओर ले जाएं। और मजबूत बनाए रखने के लिए आप लोगों को संगठन की प्रति समर्पित रहने की अति आवश्यकता है जिससे अपने हक और हो रहे पत्रकारो के उत्पीड़न की लड़ाई कानूनी प्रक्रिया के तहत लड़ी जा सके।इसी बीच संगठन के पदाधिकारी लालचंद प्रजापति द्वारा भी संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हमारे संगठन की जब नींव मजबूत रहेगी तो उसपर कितनी भी ऊंची दीवार संगठन की उठाना पड़े उसमें दरार पड़ने की कोई आशंका ही नहीं रहती। ठीक उसी प्रकार संगठन की नींव तहसील स्तर से शुरू होती है जहां हम आप निवास करते हैं जब वही ही नहीं मजबूत रहेगा तो आगे का कोई भरोसा नहीं रहता इसलिए हम आप आगे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े फिर भी अपनी नींव मजबूत रखें,सामना करने के लिए हम आप तटस्थ रहें, सफलता हासिल करके तब दम लें। इसीलिए सभी पदाधिकारियो तथा संगठन से जुड़े सदस्यों को आगाह किया जाता है कि सभी लोग संगठन के कार्ड का नवीनीकरण एक सप्ताह के अंदर अवश्य करवा ले और जिन चार सदस्यों ने रविवार को संगठन की सदस्यता ग्रहण किया है। वह भी अपना शुल्क जमा करके चल रहे वर्ष के लिए अपना कार्ड अवश्य बनवा लें,सक्रियता के साथ संगठन के नियमों का नियमानुसार पालन करते हुए कार्य करें। आवश्यकता पड़ने पर सभी लोग एक स्वर में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं अंत में संगठन के मुख्य महासचिव राजेंद्र पांडेय द्वारा बैठक में आए हुए सभी संगठन के सदस्यों पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया।बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश पवन उपाध्याय, मुख्य महासचिव राजेंद्र पांडेय, लालचंद प्रजापति, रामबाबू पटेल तहसील अध्यक्ष करछना, उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष बारा गौरी शंकर विंद, विश्वनाथ सिंह, छैल बिहारी, शिवराम, रामबाबू विंद, सुरेश चंद पटेल, आदि पत्रकारगण बैठक में उपस्थित रहे।