JHANSI NEWS: वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० के तत्वावधान में शिवपुरी रोड झाँसी स्थित प्रदेश कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी जी की 21वीं पुण्यतिथि समरसता दिवस के रुप में मनायी गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मैथिली शरण मुदगिल ने ठेंगड़ी जी के चित्र पर मार्त्यापण व आनन्द कुमार सक्सेना द्वारा दीप प्रजल्लित किया गया एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित किए गये। संगोष्ठी कार्यक्रम का प्रारम्भ भारतीय मजदूर संघ के गीत से किया गया। सन्त प्रकाश वर्मा प्रदेश महामन्त्री ने ठेंगड़ी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अपने जीवन का मूल स्रोत बनाकर 50 वर्ष से अधिक समय तक देश के सार्वजनिक और समाज जागरण के क्षेत्र में सक्रिय रहे। सन् 1955 में राष्ट्रवाद से ओतप्रोत विशुद्ध गैर राजनीतिक संगठन भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की जो वट वृक्ष के रुप में विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन के रुप में कार्य कर रहा है अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि इनकी रहन सहन की सरलता, अध्ययन की व्यापकता, चिन्तन की गइरायी, ध्येय के प्रति समर्पण आदि इनके व्यक्तित्व को प्रभावित करते थे। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इन्होंने 100 से ज्यादा पुस्तकें लिखीं और 25 देशों से अधिक की यात्रायें की। आनन्द कुमार सक्सेना ने श्री ठेंगड़ी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 10 नवम्बर 1920 में महाराष्ट्र के वर्धा जिले में आर्वी नामक स्थान पर हुआ था। ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रचारक भी रहे हैं। इनके द्वारा कई संगठनों की रचना की गई जिसमें भारतीय मजदूर संघ, किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, सामाजिक समरसता मंच प्रमुख हैं. संगोष्ठी में अजय कुमार सक्सेना, आर०के० सोनी, अशोक द्विवेदी, महेश शर्मा, विजय वर्मा हरिकिशन बांकरे, मोहन सिंह, रिशु सिंह जयपाल सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।। अन्त में मुदगिल जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि स्वयं ठेंगड़ी जी की यह इच्छा थी कि भारत के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों की चिन्ता करने हेतु एक स्वतन्त्र संगठन हो। वह बार-बार कहते थे कि युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन वरिष्ठ नागरिक प्रभावी रूप से कर सकते हैं व परिवार के लिए आधार स्तम्भ बन सकते हैं। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक क्षेत्र का एकमेव शक्तिशाली एवं पारिवारिक संगठन है अतः यह जिम्मेदारी हमारी है कि इस क्षेत्र मजबूज संगठन खड़ा करें। ठेंगड़ी जी का यह स्वप्न भारतीय मजदूर संघ ने 7 फरवरी 2015 को राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ का गठन किया जिसकी प्रदेश इकाई के रूप में हमारा संगठन कार्य कर रहा है। आज श्री ठेंगड़ी जी का 22वा स्मृति दिवस है इस अवसर पर उन्हें विनम्र अभिवादन करते हुए संकल्प करते हैं कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा करने, परिवार सुखी व सम्पन्न रहे और उनके अनुभव व बुद्धि का उपयोग करते हुए सतत कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सन्त प्रकाश सोनी ने किया।







