Home उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की गठित ने जिला अधिकारी, मंडलायुक्त को ...

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की गठित ने जिला अधिकारी, मंडलायुक्त को  सौंपा ज्ञापन

प्रत्येक महा के तृतीय बुधवार को किसानों की समस्या सुनने के लिए किसान दिवस मनाया जाए

SAHARANPUR NEWS: अपर मुख्य सचिवालय लखनऊ से सभी जिलों के जिला अधिकारियों को किसानों की समस्या सुनने के लिए किसान दिवस मनाए जाने के दिए निर्देश। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की गठित टीम के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी अब्बास ,जिला अध्यक्ष अमर त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल त्यागी, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रोबिन त्यागी, शंकर त्यागी, सोनू त्यागी, नागल ब्लॉक अध्यक्ष आशवद उर्फ भूरा इत्यादि द्वारा सहारनपुर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें लिखा था कि प्रदेश के किसानों की कृषि से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों को केंद्र बिंदु बनाते हुए यथासंभव इन केंद्रों पर ही जिला अधिकारी की अध्यक्षता में उनका आयोजन कराया जाए। जिसमें वहां पर विकसित की जा रही तकनीकी वह उन्नतशील प्रतिक्रियाओं का किसान उपयोग करें। जिन जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र जनपद मुख्यालय के पास उपयुक्त उपलब्ध न हो उन जिलों में जिला अधिकारियों की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर उपलब्ध किसी उपयुक्त स्थान पर बैठकर आयोजित की जाए। इस किसान दिवस में किसानों से संबंधित कार्य जैसे दुग्ध व्यापार, सही समय पर खाद बीज उपलब्ध हो, बिजली समस्या, जैसी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके ,इसीलिए सभी जिलों में किसान दिवस होना अति आवश्यक है। जिला सहारनपुर के किसानों का दर्द महसूस करते हुए भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर त्यागी और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल त्यागी ने अपनी मुख्य गठित टीम के साथ सहारनपुर जिला अधिकारी कार्यालय और मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने जल्द ही जिले में किसान दिवस मनाने का आश्वासन दिया गया।