Home इटावा भारतीय किसान यूनियन की हुई समीक्षा बैठक में लिए अहम निर्णय

भारतीय किसान यूनियन की हुई समीक्षा बैठक में लिए अहम निर्णय

AURAIYA NEWS: जनपद के अजीतमल क्षेत्र में रविवार  को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारी ने बाबरपुर के प्रिया मैरिज होम में समीक्षा बैठक की गई, जिसमें किसानो की समस्याओं को अहम निर्णय लिए गए, किसानों को हो रही समस्याओं में बिजली,पानी,खाद,बीज, स हित गांवों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई, नेताओं ने किसान के हितों को लेकर शासन,प्रशासन को अवगत कराकर किसानों को हर संभव मदद व समस्याओं से छुटकारा दिलाने पर जोर दिया गया, जिसमें औरैया जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत सहित जिले के सैकड़ो किसान मौजूद रहे जिसमें मुख्य अतिथि बैजनाथ जोनल अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड, चौधरी रमेश चंद यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, रवि प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष कानपुर, जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत, तहसील अध्यक्ष ओरैया राजेंद्र कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष अजीतमल ध्यान सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष बिधूना अनुरोध प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना विशाल तिवारी, सुरेश चंद ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल, केशव यादव सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।