संगठन द्वारा पूर्व में किए गए जनहित कार्यों की समीक्षा की गई
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रयागराज स्थित यमुना पुल के नीचे की गई।जिसमें पूर्व में संगठन द्वारा किए गए जनहित कार्यों की चर्चा और समीक्षा की गई। समीक्षा में प्रमुखतः सोरांव बारादरी में हुए अवैध कब्जे के खिलाफ शासन द्वारा कार्यवाही न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद करछना पनदेवरा मार्ग पर हाइटेक गेट लगाने का विरोध किया गया।अंततः जिले की समस्त समितियों में समय से किसानों को डी ए पी खाद न उपलब्ध होने पर रोष व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी से संपर्क साधा गया लेकिन जिला कृषि अधिकारी ने कॉल रिसीव करने की जहमत नही उठाई।साथ ही साथ उच्च पदाधिकारियों द्वारा प्रयागराज के गंगापार प्रभारी राकेश कुमार सिंह व यमुनापार प्रभारी संकल्प सिंह सिब्बू को बनाया गया। उच्च पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि,सभी प्रभारी जनपद की सभी तहसीलों पर तहसील प्रभारी व ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त करेंगे और अपने अपने क्षेत्र में आने वाली ग्राम सभाओं से कार्यकर्ताओं का गठन करेंगे। सभी प्रभारी अपने ही क्षेत्र में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं संग क्षेत्रीय जनहित समस्याओं के समाधान हेतु विचार विमर्श करेंगे। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर अपने उच्च पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे आदि।समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉ वी के सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सिंह, मण्डल महामंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह मण्डल उपाध्यक्ष गंगाराम,जिला अध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह जिला महासचिवध्प्रभारी यमुनापार संकल्प सिंह सिब्बू, उपाध्यक्ष रूबी बानो,राकेश कुमार प्रभारी गंगापार, तहसील अध्यक्ष कोरांव अखिलेश मिश्रा, सोनी आदि समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, किसान व मजदूर मौजूद रहे।







