Home उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर 6.53 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर 6.53 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

SIDHARTHNAGAR NEWS: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 50वीं वाहिनी की ‘जी’ समवाय मलगहिया और पुलिस चौकी बढ़नी की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह एक युवक को 6.53 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एसएसबी कम्पनी कमांडर जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम पिलर संख्या 569 घरुआर मोड़ के पास गश्त कर रही थी, तभी पल्सर बाइक (यूपी 32 एफए 5568) पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान रामजी मौर्य पुत्र राम किशन मौर्य, निवासी लोहिया नगर वार्ड नं.-03, नगर पंचायत बढ़नी बाजार, थाना ढेबरूआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। टीम ने आरोपी को हेरोइन और मोटरसाइकिल समेत ढेबरूआ कोतवाली को सौंप दिया है, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में एसएसबी के उप निरीक्षक अगोठ कुमार, सहायक उप निरीक्षक किशोर गिरि, मुख्य आरक्षी सतेन्द्र कुमार, राजन कुमार, आरती विनोद कामन्त तथा पुलिस से चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह व कांस्टेबल मनीष चौधरी शामिल रहे। यह संयुक्त अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।