Home विदेश भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सबसे बड़ा अपडेट, पीयूष गोयल ने कहा…

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सबसे बड़ा अपडेट, पीयूष गोयल ने कहा…

7
0

Trade Deal Latest News Update: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को भारत अमेरिका ट्रेड डील (India US Trade Deal) पर बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में सबसे बेहतर ट्रेड डील हासिल की है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत मजबूत संबंध हैं.              भारत अमेरिका के अच्छे संबंध
उन्होंने कहा कि अमेरिका (US) दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसकी अर्थव्यवस्था लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर की है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. गोयल ने कहा कि यह एक शानदार यात्रा रही है और दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हमेशा भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बारे में सकारात्मक बातें कही हैं.