PRATAPGARH NEWS: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार गृह जनपद आगमन पर डॉ0 रोहित मिश्र का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। लालगंज स्थित अपने आवास पर एमएलसी उमेश द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं लालगंज के इन्दिरा चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से माला पहनाकर रोहित मिश्र का जोरदार स्वागत हुआ। यहां भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, विद्युत मिश्र, जगत पासी, सुधीर तिवारी, देवदत्त शुक्ल, शुभम सिंह आदि ने स्वागत किया। सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय पर उप प्रबंधक इं. पूर्णांशु ओझा श्यामू ने शिक्षकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इससे पूर्व रानीगंज कैथौला में भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, गनेश सोनी आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसी क्रम में धधुआ गाजन, सगरा सुन्दरपुर, लीलापुर, अजगरा में भी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।







