Home उत्तर प्रदेश भाजयुमो की बैठक में रक्तदान शिविर, मैराथन एवं सांसद खेल स्पर्धा पर...

भाजयुमो की बैठक में रक्तदान शिविर, मैराथन एवं सांसद खेल स्पर्धा पर हुई चर्चा

FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है। बैठक में युवाओं को सामाजिक और खेल गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई गई।
युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सचिन शुक्ला और पुष्पराज पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। युवाओं में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सांसद खेल स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी।
इस दौरान सचिन शुक्ला ने कहा कि भाजयुमो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।